लाइव न्यूज़ :

महज 25 रुपये के लिए दोस्त ने चाकू मारकर की दोस्त की हत्या, जानिए क्या था 25 रुपये का पेंच

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 15:14 IST

वाराणसी में सारथान थाने की पुलिस ने बताया कि केवल 25 रुपये का विवाद एक खूनी वारदात की जड़ बन गया। हत्या के आरोपी राजेश ने चाकू मारकर 26 साल के राजू नाम के सफाईकर्मी की हत्या कर दी। राजेश ने जब राजू पर हमला किया तो उस वक्त उसकी पत्नी रूबी भी मौजूद थी।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के सारनाथ में चंदे से मिले पैसों के बंटवारे के लिए हुआ खूनी विवाद महज 25 रुपये के विवाद में आरोपी राजेश ने राजू की चाकू मारकर हत्या कर दी चाकूबाजी की इस घटना में मृतक राजू की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है

वाराणसी: लाखों-करोड़ों के लिए नहीं बल्कि महज 25 रुपये के लिए एक दोस्त ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक वाराणसी के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल सारनाथ में सत्संग नगर के पास बने काशीराम आवास में एक सफाईकर्मी ने दूसरे सफाईकर्मी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने वादे के मुताबिक चंदे मिले पैसों में उसे 25 रुपये नहीं दिये थे।

इस संबंध में सारथान थाने की पुलिस ने बताया कि केवल 25 रुपये का विवाद एक खूनी वारदात की जड़ बन गया। हत्या के आरोपी राजेश ने चाकू मारकर 26 साल के राजू नाम के सफाईकर्मी की हत्या कर दी। राजेश ने जब राजू पर हमला किया तो उस वक्त उसकी पत्नी रूबी भी मौजूद थी और वह भी चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

वारदात के बाद मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राजू की पत्नी को गंभीर हालत में राजकीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि राजेश और राजू ने मिलकर एक सबमर्सिबल पंप बनवाने के लिए चंदा लिया था, जिसमें 25 रुपए राजू को लेने थे लेकिन राजेश वो पैसा राजू को नहीं दे रहा था। रविवार की रात राजू ने फिर राजेश से चंदे के 25 रुपये का तगादा किया तो वह इस बात से नाराज हो गया और घर से चाकू लेकर आया और राजू पर हमला कर दिया।

सफाई कर्मी राजेश जब चाकू के ताबड़तोड़ वार से राजू पर हमला कर रहा था तो राजू की पत्नी रूबी उसे बचाने के लिए बीच में आ गई। इसके बाद राजेश ने राजू कू पत्नी पर भी हमला कर दिया और उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश पकड़े जाने के डर से फौरन फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी राजेश की तलाश कर रही हैं।

वहीं मामले में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सारनाथ थाना के सत्संग नगर के पास कांशीराम आवास कॉलोनी में लोग जिस सबमर्सिबल पंप से पानी भरा करते थे, वह बीते दिनों खराब हो गया। तब मुहल्ले के लोगों ने चंदा जुटाकर पंप की मरम्मत कराई।

इसी चंदे के पैसे के लिए राजेश और राजू में झगड़ा हो गया था। सफाईकर्मी राजू को आरोपी सफाईकर्मी राजेश ने चंदे के पैसों में से 25 रुपए देने का वादा किया था लेकिन बाद में वो पैसा देने से मुकर गया।

रविवार देर रात सफाईकर्मी राजेश शराब  के नशे में चूर था तभी राजू ने उससे 25 रुपये मांगेष जिसके एवज में राजेश ने चाकू से राजू पर हमला कर दिया। हमले में राजू की पत्नी रूबी भी घायल हो गई।

चीख-पुकार सुन कर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक राजेश फरार हो चुका था। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल राजू और उसकी पत्नी रूबी को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों राजू को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रूबी का इलाज कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमवाराणसीउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए