लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर कॉलगर्ल्स की होती थी सौदेबाजी; कोडवर्ड था- 'चार्ली'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2018 18:08 IST

कानपुर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह की संचालिका सहित चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

देह व्यापार का धंधा दिन-प्रतिदिन हाईटेक होता जा रहा है। ताजा मामला कानपुर का है। जहां फीलखाना क्राइम ब्रॉन्च ने छापा मारकर एक अपार्टमेंट के फ्लैट से सेक्स रैकेट गैंग को पकड़ा है। इस रैकेट का का नेटवर्क दिल्ली से लेकर नेपाल तक फैला हुआ है। लड़कियों की बुकिंग सोशल नेटवर्किंग साईट्स के जरिए की जाती थी। पुलिस के रडार पर तीन सफेदपोशों के मोबाइल नम्बर भी हैं। कॉलगर्ल्स के दलालों के लिए ''चार्ली'' कोडवर्ड तय था। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह की संचालिका सहित चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हे पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।

आईजी क्राइम ब्रॉन्च की इस कार्रवाई के बाद कानपुर पुलिस भी एक्शन में आई। पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि व्हाट्सऐप पर ग्रुप और फेसबुक पर पेज बनाकर कॉलगर्ल्स की तस्वीरें पोस्ट की जाती थीं और कीमत तय होने पर देश के बड़े-बड़े शहरों में लड़कियां सप्लाई की जाती थी। इनपर सर्विस देने वालों के कान्टेक्ट नम्बर भी दिए होते थे। पुलिस को कॉलगर्ल्स रैकेट के ठिकाने से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उससे पता चला है कि यह कोडवर्ड के तौर पर ''चार्ली' का इस्तेमाल करते थे। बरामद मोबाईल में ''चार्ली'  कोर्डवर्ड के साथ दलालों के बारे में जानकारी है।

कॉल गर्ल्स सप्लाई का ये धंधा पटकापुर पुलिस चौकी के ठीक सामने सूर्या अपार्टमेंट  में चलाया जा रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।  यह बात हजम कर पाना क्राइम ब्रॉन्च के लिए थोड़ा मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस विभाग के कुछ लोग भी रैकेट चालने वालों को संरक्षण देने के लिए शक के घेरे में है। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली