लाइव न्यूज़ :

बूंदी: पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार मामले में व्यक्ति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: July 10, 2018 00:06 IST

नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं दिन पे दिन बढ़ रही हैं। ऐसे में 2014 के एक मामले में एक कोर्ट ने आज सराहनीय फैसला सुनाया है।

Open in App

कोटा , 10 जुलाई: नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं दिन पे दिन बढ़ रही हैं। ऐसे में 2014 के एक मामले में एक कोर्ट ने आज सराहनीय फैसला सुनाया है।

खबर के अनुसार राजस्थान के  बूंदी की पोक्सो अदालत ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी है। 

विशेष लोक अभियोजक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश दीपक चौबे ने शिवराज कावेत (22) को पड़ोसी की बेटी से बलात्कार करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी। अदालत ने उस पर 5,000 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। घटना 26 अप्रैल 2014 को हुई थी। 

वहीं, हाल ही में बिहार के सारण (छपरा) जिले में स्कूल में एक छात्रा के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि शिक्षक ने समाज को कलंकित करते हुए अपनी छात्रा का लगातार यौन शोषण करता रहा। सूबे के बिहारशरीफ में आज यौन शोषण की शिकार एक पीडिता ने जिला विधिक प्राधिकार में परिवाद दर्ज कराई है।

पीडिता ने बताया है कि ओइयाव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजीत दास सात वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा है। किशोरी ने बताया है कि 10 वर्ष की उम्र में ही आरोपी शिक्षक उसे बहला-फुसला कर नवादा ले कर चला गया था और सात वर्षों से नवादा में उसके साथ प्रतिदिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। दुष्कर्म के परिणामस्वरूप उसे दो बेटियां जिसमें पहली 4 वर्ष एवं दूसरी आठ माह की है। 17 वर्ष की उम्र में वह दोनों बच्चियों का पालन-पोषण करने को विवश है। दुष्कर्मी शिक्षक के द्वारा प्रतिदिन उसे धमकी दी जाती थी कि ज्यादा हल्ला-गुल्ला किया तो तुम्हारा चेहरा जला कर तुम्हारे भाई को जान से मार दूंगा।

 

टॅग्स :रेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला