लाइव न्यूज़ :

पांच सितारा होटल में दो करोड़ के आभूषण चोरी, आरोपी जयेस रावजी सेजपाल स्टार होटल में ऐसे करता था हाथ साफ, उदयपुर के बाद जयपुर में किया कांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 18:39 IST

पुलिस के एक दल ने आरोपी जयेस रावजी सेजपाल (50) को सूरत गुजरात के सूरत में एक हॉटल के बाहर से गिरफ्तार किया और चोरी का समस्त माल (डायमंड/गोल्ड ज्वैलरी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ित राहुल बांठिया की।कमरे के लॉकर को चैक किया तो लॉकर में से दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी गायब थी।हॉटल क्लार्क आमेर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।

जयपुरः जयपुर के जवाहर सर्किल थानाक्षेत्र के एक पांच सितारा होटल से दो करोड़ के आभूषण चोरी मामले में राजस्थान पुलिस के एक दल ने बुधवार को आरोपी जयेस रावजी सेजपाल (50) को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ित राहुल बांठिया की ओर से 26 नवंबर को दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस के एक दल ने आरोपी जयेस रावजी सेजपाल (50) को सूरत गुजरात के सूरत में एक हॉटल के बाहर से गिरफ्तार किया और चोरी का समस्त माल (डायमंड/गोल्ड ज्वैलरी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी राजीव बोथरा ने अपनी बेटी की शादी के लिये होटल के 48 कमरे दो दिन के लिये बुक किये थे और शादी में भाग लेने आये पीडित मुंबई निवासी राहुल बांठिया होटल के कमरा नम्बर 734 में रुके थे। उन्होंने बताया कि राहुल उसी दिन शाम को संगीत समारोह में भाग लेने सिरसी रोड स्थित मैरिज गार्डन में चला गया और रात साढ़े ग्यारह बजे तब वापस आकर जब उन्होंने कमरे के लॉकर को चैक किया तो लॉकर में से दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी गायब थी।

श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल बांठिया ने हॉटल मैनेजमेंट की मिलीभगत से कीमती ज्वैलरी चोरी होने संबंधी रिपोर्ट 26 नवंबर को जवाहर सर्किल थाने में दर्ज करवायी गयी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और आरोपी के हॉटल क्लार्क आमेर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी जयेस रावजी सेजपाल को गुजरात स्थित एक हॉटल के बाहर से गिरफ्तार किया एवं आरोपी के वर्तमान निवास से चोरी का समस्त माल (डायमंड/गोल्ड ज्वैलरी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये) बरामद करने में सफलता प्राप्त की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा