लाइव न्यूज़ :

खून के प्यासे, दो फुट जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी

By भाषा | Updated: June 22, 2019 16:45 IST

बीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल मौर्य ने शनिवार को बताया कि वारदात में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला की इलाज के दौरान सागर मेडिकल कॉलेज में मौत हो हुई। मरने वालों में 12 वर्षीय एक बालक भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य आरोपी मनोहर अहिरवार को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो बेटे प्रवीण और प्रशांत फरार है। मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोहर अहिरवार, संजीव का चाचा है। मनोहर के घर का निर्माण चल रहा था।

सागर जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बीना कस्बे में रास्ते की दो फुट जमीन के विवाद में शुक्रवार रात को एक परिवार के पांच लोगों की उनके निकट रिश्तेदारों ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी।

बीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल मौर्य ने शनिवार को बताया कि वारदात में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला की इलाज के दौरान सागर मेडिकल कॉलेज में मौत हो हुई। मरने वालों में 12 वर्षीय एक बालक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी मनोहर अहिरवार को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो बेटे प्रवीण और प्रशांत फरार है। दोनों पक्षों में जमीन के विवाद के कारण यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि मनोहर और उसके दो बेटों ने गणेश वार्ड में अपने बगल के घर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर लाइसेंसी बंदूक से हमला कर दिया।

इस हमले में चार लोग मनोज अहिरवार (45), संजीव अहिरवार (35) राजकुमारी (30) तथा संजीव का बेटा यशवंत (12) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि संजीव की चाची ताराबाई (55) गंभीर रुप से घायल हो गईं और सागर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोहर अहिरवार, संजीव का चाचा है। मनोहर के घर का निर्माण चल रहा था और उसने संजीव और उसके परिवार के स्वामित्व वाली जमीन से दो फुट जमीन रास्ते की लिये मांगी थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच यह विवाद चल रहा था और विवाद बढ़ने पर मनोहर और उसके बेटों ने शुक्रवार रात को संजीव के परिवार पर हमला कर दिया।

मौर्य ने कहा कि हमले के समय संजीव के परिवार की एक महिला और दो युवा लड़कों ने खुद को एक कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोहर के खिलाफ भादवि की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?