लाइव न्यूज़ :

UP: फिरोजाबाद में कार और ट्रक की भिड़त, हादसे में पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: June 20, 2020 13:50 IST

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर असंतुलित हो गई और आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार रविनेश और उनकी पत्नी एवं तीनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार के ट्रक से टकरा गई इस हादसे में सवार दंपति और उनके बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई

फिरोजाबाद: जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार दंपति और उनके बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली से इलाहाबाद जा रही कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसकी टक्कर ट्रक से हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि इलाहाबाद के भेजा थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय रविनेश पांडे अपनी पत्नी रूबी पांडे (35) और तीन बच्चों- लक्ष्य (7), केशव (17) और नंदनी (5) के साथ कार से दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे। उनके साथ एक महिला भी थी।

उन्होंने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर असंतुलित हो गई और आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार रविनेश और उनकी पत्नी एवं तीनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रियंका पांडे नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

राजा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजन को सूचना भेज दी गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला