लाइव न्यूज़ :

पांच बेसहारा कुत्तों के मुंह में तेजाब डाला, बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प कर मरे, आरोपियों के खिलाफ आक्रोश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 4, 2021 15:29 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र का मामला है। अमानवीय क्रूरता की इस घटना को लेकर आक्रोशित पशु प्रेमियों ने पुलिस से मांग की है कि इसके आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबेसहारा कुत्तों के मुंह पर अज्ञात लोगों ने बुधवार तड़के तेजाब छिड़क दिया और इससे बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प रहे हैं।बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से जान से मारने की घटना पर कई पशु प्रेमी स्तब्ध और आक्रोशित हैं। पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करे।

इंदौरः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अमानवीय क्रूरता की इस घटना को लेकर आक्रोशित पशु प्रेमियों ने पुलिस से मांग की है कि इसके आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए।

 

पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने शनिवार को बताया, "हमें हमारी हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में पांच बेसहारा कुत्तों के मुंह पर अज्ञात लोगों ने बुधवार तड़के तेजाब छिड़क दिया और इससे बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने पांचों कुत्तों का नजदीकी पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। लेकिन चार से आठ साल की उम्र वाले इन जानवरों की जान नहीं बचाई जा सकी। जैन ने बताया कि उन्होंने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर नागझिरी पहुंचकर पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की और उन्हें इस अमानवीय घटना का ब्योरा दिया जिसके बाद स्थानीय थाने में शुक्रवार देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 428 और 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, "बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से जान से मारने की घटना पर कई पशु प्रेमी स्तब्ध और आक्रोशित हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करे।" इस बीच, मामले की जांच कर रहे नागझिरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक लिवान कुजूर ने फोन पर बताया, "बेसहारा कुत्तों पर तेजाब छिड़ककर उन्हें जान से मारने वाले व्यक्तियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा