लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: वाराणसी में गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत, टिकटॉक वीडियो बनाया था

By भाषा | Updated: May 29, 2020 16:28 IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गई। नहाने से पहले सभी युवक रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया था। गोताखोरों की मदद से सभी शव बरामद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपांचों किशोरों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया और इसके बाद नदी में नहाने लगे। इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में चार अन्य किशोर भी डूब गए।

वाराणसीःउत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र स्थित सिपहिया घाट पर गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत गयी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों किशोरों का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर थाना के वारीगढ़ही के तौसीफ (17), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गंगा नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि पांचों किशोरों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया और इसके बाद नदी में नहाने लगे।

इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में चार अन्य किशोर भी डूब गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों किशोरों को नदी से निकाल कर ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पांचों किशोर घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकले थे, किसी ने घर पर गंगा में स्नान करने जाने की बात नहीं बतायी थी।

चित्रकूट में दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की घर पहुंचने से चंद कदमों की दूरी पर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली से गांव लौटे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। प्रवासी मजदूर पीर अली दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। किराये के वाहन से बेटे के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंचते ही घर से चंद कदमों की दूरी पर उसकी मौत हो गयी है। वह क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित था। पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर पीर अली (45) की गांव पहुंचते ही घर से चंद कदमों की दूरी पर मौत हो गयी है।’’

मृतक के परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि पीर अली पहले से क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित था और दिल्ली के आनन्द विहार में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गयी और उसकी नौकरी चली गयी थी। किसी तरह वह किराये के वाहन से अपने बेटे इलाही के साथ बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा था। वाहन से उतरते ही वह जमीन में गिर कर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए उसका नमूना ले लिया है और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।’’ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनोद कुमार ने बताया, ‘‘पीर अली के शव का और उसके बेटे इलाही का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया है।

फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों को पृथक-वास की हिदायत दी गयी है।’’ उन्होंने बताया कि इससे पहले सरैंया गांव और पथनौड़ी गांव में लौटे एक-एक प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है, जो बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारवाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?