लाइव न्यूज़ :

सिपाही पर दुकानदार को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप, गुटखे को लेकर हुआ सारा विवाद

By भाषा | Updated: August 15, 2019 11:39 IST

फिरोजाबाद में तैनात सिपाही योगेंद्र चौधरी ने एक दुकान से गुटखा लिया। गुटखा के पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार को बुरी तरह पीटा और अपने रसूख के चलते उसे हाईवे थाने में बंद करा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल दुकानदार को परिजन उपचार के लिए कुछ अस्पतालों में ले गए। थाने में बंद दुकानदार की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को ले जाने के बजाए उसकी चाची को ही थाने पर बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

जिले में गुटखे के पैसे मांगने पर फिरोजाबाद में तैनात एक सिपाही ने पहले तो दुकानदार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसे हाइवे थाने में बंद करा दिया। थाने में बुरी तरह से घायल दुकानदार की हालत बिगड़ने पर पुलिस वालों ने उसे उसकी चाची को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। चाची ने उसे किसी तरह आगरा में भर्ती करा दिया, जहां बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह मामला मंगलवार शाम का है। धौलीप्याऊ मोहल्ले के तिवारी जी के बाड़ा निवासी राहुल बंसल (25) का धौलीप्याऊ रेलवे फाटक के पास चाय का खोखा है।

मंगलवार की शाम फिरोजाबाद में तैनात सिपाही योगेंद्र चौधरी ने उसकी दुकान से गुटखा लिया। गुटखा के पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार को बुरी तरह पीटा और अपने रसूख के चलते उसे हाईवे थाने में बंद करा दिया। सूत्रों के अनुसार, थाने में बंद दुकानदार की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को ले जाने के बजाए उसकी चाची को ही थाने पर बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल दुकानदार को परिजन उपचार के लिए कुछ अस्पतालों में ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए भर्ती करने से ही मना कर दिया गया। तब परिजनों ने राहुल को आगरा के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां बुधवार की शाम उसकी की मौत हो गई। उसकी मौत से गुस्साए परिजनों ने थाना हाईवे पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी सिपाही के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक (शहर) अशोक कुमार मीणा ने बताया, "फिरोजाबाद में तैनात सिपाही योगेंद्र चौधरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।’’ मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने