लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबादः ईद के मौके पर घर आया था पति, अवैध संबंधों के शक में पत्नी के पेट में चाकू से वार कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 15:52 IST

उत्तर प्रदेशः रात करीब साढ़े आठ बजे इमरान को लेकर शहजाद और यासमीन के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। बात बढ़ने पर तैश में आये शहजाद ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात के बाद शहजाद ने भागने की कोशिश की, मगर मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।पड़ोस के लोगों ने समझा—बुझाकर मामला शांत कराया।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद नगर के नया रसूलपुर इलाके में अवैध संबंधों के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित नया रसूलपुर निवासी शहजाद मंगलवार को ईद के मौके पर अपने घर आया था।

 

दोपहर में वह ईद मिलने के लिये अपने दोस्तों के साथ गया था। घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी यासमीन के पास इमरान नामक युवक को देखा तो वह तैश में आ गया। दोनों के बीच झगड़ा होने पर पड़ोस के लोगों ने समझा—बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे इमरान को लेकर शहजाद और यासमीन के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया।

बात बढ़ने पर तैश में आये शहजाद ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मिश्रा ने बताया कि वारदात के बाद शहजाद ने भागने की कोशिश की, मगर मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

छत्तीसगढ़ में जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की हत्या, दूसरे को रिहा किया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी और एक ग्रामीण को रिहा कर दिया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर विकासखंड के गुड्डीपाल गांव में नक्सलियों ने सत्यम पुलसे (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि सत्यम का शव जंगल में होने की सूचना मिलने पर पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार देर शाम नक्सलियों का एक दल गुड्डीपाल गांव पहुंचा और सत्यम पुलसे तथा भीमा को अगवा कर जंगल में ले गए।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सत्यम की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि भीमा को रिहा कर दिया। उन्होंने बताया कि सत्यम की हत्या के कारणों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है और अतिरिक्त जानकारी के लिए भीमा से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?