लाइव न्यूज़ :

Fire on Diwali: दीपावली की रात कई शहर में आग!, दीमापुर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत, देखें सूरत-ए-हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 16:37 IST

Fire on Diwali: पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे हुई इस घटना में आग ने गैर-नगा समुदाय के लोगों के रहने वाले फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़े जाने से आग लगी। आग के कारण करीब 50 परिवार प्रभावित हुए हैं। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Fire on Diwali: नगालैंड के दीमापुर जिले के नहरबारी इलाके में आग लगने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे हुई इस घटना में आग ने गैर-नगा समुदाय के लोगों के रहने वाले फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि संभवत: दीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़े जाने से आग लगी। उन्होंने कहा कि आग के कारण करीब 50 परिवार प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, मृतकों के शव पुलिस को सौंप दिये गये हैं।

हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर में बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दीपावली की रात बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि बस स्टैंड पर पटाखों के कारण यह घटना हुई। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली।

जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि निजी बस में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पटाखों के कारण आग लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ठाणे में इमारत में आग लगने से 17 बिजली मीटर खाक

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 17 बिजली मीटर खाक हो गए। ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि दिवा क्षेत्र के गणराज नगर में सात मंजिला इमारत के भूतल पर लगे बिजली मीटर के बक्सों में सुबह 6.23 बजे आग लग गई।

उन्होंने कहा कि 17 बिजली मीटर और दो जल पंप कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि आग के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई में दुकानों में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

मुंबई के पश्चिम उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में बीती रात कुछ दुकानों में आग लग जाने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। एक नगर निकाय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांद्रा (पूर्व) के खेरवाड़ी इलाके में रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग लग गयी और उसकी लपटें देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गयीं।

उन्होंने बताया कि शिवाजी थोम्बारे आग से मामूली रूप से झुलस गये। उन्हें नजदीक के वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग बुझायी, बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन चार दुकानों में रखी तारपोलिन की शीट, लकड़ी का फर्नीचर, बिजली के तार आदि जल गए। आग की वजह पता नहीं चल पायी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागालैंडहैदराबादमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज