लाइव न्यूज़ :

एनआईसी पर संदिग्ध मालवेयर हमले के बाद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने बड़े साइबर हमले से किया इनकार

By भाषा | Updated: September 18, 2020 20:38 IST

एनआईसी ने दावा किया है कि डाटा को नुकसान नहीं हुआ है । उन्होंने बताया कि एनआईसी की शिकायत पर सितंबर के पहले सप्ताह में प्राथमिकी दर्ज की गयी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और स्रोत की पहचान की ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मालवेयर हमले को लेकर एनआईसी की शिकायत के बाद उसने एक मामला दर्ज किया है । कंप्यूटर पर आधिकारिक ई-मेल अकाउंट तक पहुंच में एक कर्मचारी को दिक्कतें आने के बाद एनआईसी ने शिकायत की थी।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि संदिग्ध मालवेयर हमले को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की शिकायत के बाद उसने एक मामला दर्ज किया है । कंप्यूटर पर आधिकारिक ई-मेल अकाउंट तक पहुंच में एक कर्मचारी को दिक्कतें आने के बाद एनआईसी ने शिकायत की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईसी के एक कर्मचारी के आधिकारिक आईडी पर एक ई-मेल भेजा गया और लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐसा लगा कि उस कंप्यूटर में मालवेयर सेट हो गया ।

एनआईसी ने दावा किया है कि डाटा को नुकसान नहीं हुआ है । उन्होंने बताया कि एनआईसी की शिकायत पर सितंबर के पहले सप्ताह में प्राथमिकी दर्ज की गयी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और स्रोत की पहचान की । हालांकि, पुलिस ने बताया कि फिलहाल वे स्रोत का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बड़े कार्यालयों में साइबर सेंधमारी के बारे में मीडिया के कुछ धड़े में आयी खबरें बेबुनियाद हैं और मौजूदा जांच से उसका संबंध नहीं है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय का एनआईसी केंद्र और राज्य सरकारों, जिलों और अन्य सरकारी विभाग को डिजिटल बुनियादी ढांचा मुहैया कराता है और ई-गवर्नेंस परियोजनाओं में मदद करता है ।

एक बयान में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘एक कर्मचारी ने हाल में बताया था कि एनआईसी द्वारा प्रदान किए गए आधिकारिक ई-मेल अकाउंट तक पहुंच में दिक्कतें आ रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एनआईसी ने पाया है कि अज्ञात साइबर तत्वों ने इसमें सेंध लगाने का प्रयास किया लेकिन मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र से इसकी पहचान कर ली गयी। ’’ मित्तल ने कहा कि एहतियात के तौर पर मामले की औपचारिक जांच शुरू की गयी और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में एक मामला दर्ज किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह