लाइव न्यूज़ :

Aaj Tak की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, लखनऊ की अदालत ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 11:22 IST

Anjana Om Kashyap News: याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एंकर के खिलाफ उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

Open in App

Anjana Om Kashyap News: लखनऊ की एक अदालत ने पुलिस को ‘आजाद अधिकार सेना’ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर निजी टीवी चैनल ‘आज तक’ की एंकर अंजना ओम कश्यप पर नफरत फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। आजाद ठाकुर ने कश्यप पर अपने टीवी कार्यक्रम में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। अदालत में दायर शिकायत में ठाकुर ने कहा कि 14 अगस्त को कश्यप ने ‘आज तक’ के ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कार्यक्रम में ‘भारत विभाजन का उद्देश्य क्यों पूरा नहीं हुआ’ विषय पर मेजबानी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और वर्ग विद्वेष को हवा दी गई।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की विषयवस्तु ने देश की एकता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। पूर्व आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी ठाकुर ने अदालत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप, दावे) के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया।

आदेश के अनुसार, अधिकार क्षेत्र के बिंदु पर सुनवाई के बाद, अदालत ने वादी के बयान के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकोर्टFIRटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?