लाइव न्यूज़ :

ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, तबलीगी जमात में हुए थे शामिल

By प्रिया कुमारी | Updated: April 11, 2020 11:32 IST

निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल होने की बात छिपाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है। जांच में पता चला है कि पूर्व पार्षद सहित उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज किया गया है। पूर्व पार्षद पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल होने की बात पुलिस से छुपाई है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, पूर्व पार्षद पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल होने की बात पुलिस से छुपाई है। जबकि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस ने कहा कि उनकी पत्नी, दिल्ली में एक एसडीएमसी पार्षद और साथ में उनकी बेटी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 

इंडियन एक्प्रेस के अनुसार डीसीपी (द्वारका) एंटो अल्फोंस ने कहा कि नजफगढ़ में दीनपुर गांव में जहां पर उनका परिवार रहता है, कोरोना पॉजिटिव के बाद इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। हालांकि, एसडीएमसी पार्षद ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके परिवार को फंसाया जा रहा है। मेरे पति ने निजामुद्दीन में मस्जिद का दौरा नहीं किया। वह लॉकडाउन के बाद लोगों की मदद में बिजी थे, हो सकता है तभी किसी मरीज के संपर्क में आएं हो। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च को, हमने उन लोगों को ट्रैक करना शुरू कर दिया जो मरकज में शामिल हुए थे और क्षेत्र में अपने घरों में लौट आए। हमने ऐसे पांच व्यक्तियों का पता लगाया गया। डीसीपी ने कहा कि वह गांव में गए तो गांव के सारे लोग घर पर ही थे लेकिन आरोपी घर पर नहीं था। जब पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगाकर उसने पूछताछ की, तो उसने कथित तौर पर अपनी पिछली यात्रा की बातें छुपाई। 

बाद में खासी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट कराया गया जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। साथ में बेटी और पत्नी का भी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। बार-बार पूछने के बाद भी बातें छुपाई। पुलिस की जांच से पता चला है कि उन्होंने 13 से 15 मार्च के बीच निजामुद्दीन में जमात मण्डली में भाग लिया था। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कांग्रेसकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने