लाइव न्यूज़ :

युवती पर बेखौफ बदमाश ने किया एसिड अटैक, गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए पटना भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2021 20:22 IST

बिहार में नालंदा जिले के बिहारशरीफ का मामला है. आरोपी सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज का रहने वाला बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती सोहसराय थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहनेवाली बताई जा रही है.एसिड उडे़ल दिया और मौके पर से फरार हो गया.इलाके में अफरा तफरी मच गयी.

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में बीच बाजार में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती पर एसिड फेंक दिया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.

 

गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. युवती लहेरी थान क्षेत्र में मार्केट में सामान खरीदने आई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अपनी फुफेरी बहन के साथ मार्केटिंग करने निकली थी. उसी दौरान एक युवक सामने आया और जग में रखा एसिड युवती के शरीर पर उड़ेल दिया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पीड़िता स्वर्गीय बढू साहब की बेटी पूनम कुमार बताई जा रही है. वह पटना की रहने वाली है. युवती के साथ जा रही उसकी फुफेरी बहन ने बताया कि दोनों मार्केटिंग करने के लिए घर से निकली थी.

इसी बीच सर्किट हाउस के समीप एक सिरफिरे युवक ने जग में रखे एसिड उडे़ल दिया और मौके पर से फरार हो गया. इसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी. सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि युवती सोहसराय थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहनेवाली बताई जा रही है.

आरोपी सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. वही कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बता रहे हैं. घटनास्थल पर के आस पास के सीसीटीवी को खंगला जा रहा है. कुछ सबूत मिले हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

टॅग्स :पटनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला