लाइव न्यूज़ :

बिहार के बिहटा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाडे की बड़ी लूट-पाट, 1 करोड़ का सोना और 2.5 लाख का कैश लेकर हुए फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 16:51 IST

आपको बता दें कि पुलिस अभी सिकंदरपुर,अमनाबाद,दरियापुर, भगवतीपुर, अमहरा आदि की घटना को सुलझाने में जुटी ही है कि इस बीच एक और घटना घट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बिहटा में दिनदहाडे बड़ी लूट-पाट की खबर सामने आई है। इस लूट में एक करोड़ का सोना और ढाई लाख कैश की रॉबररी हुई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और सीसीटीवी को चेक कर जांच कर रही है।

पटना:बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने पटना से सटे बिहटा के कन्हौली बाजार में स्थित गुप्ता ज्वेलरी 2 किलो सोना समेत ढाई लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम गुरुवार की सुबह-सुबह दिया गया, जब दुकानदार दुकान खोल रहा था।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्हौली बाजार में गुप्ता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र गुप्ता गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और करीब दो किलो सोना और ढाई लाख रुपए नकदी लूट लिए। घटना को अंजाम देन के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। 

अभी पुराने मामले नहीं सुलझ पा रही है कि नई घटना घट जा रही 

मामले की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बता दें कि पटना का बिहटा इन दिनों अपराधियों के लिए सॉफ्ट जोन बनता जा रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, हत्या, चोरी, गोलीबारी आदि घटना का अंजाम देकर स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। 

पुलिस अभी सिकंदरपुर,अमनाबाद,दरियापुर, भगवतीपुर, अमहरा आदि की घटना को सुलझाने में जुटी है। इसी बीच बिहटा की बड़ी घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। 

लूट पर क्या बोली पीड़ित 

दुकानदार जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्टी को देने के लिए लगभग दो किलो सोने के गहने और दो लाख कैश रखा हुआ था। अपराधी हथियार लेकर आए और हथियार भिड़ाकर ज्वेलर्स से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। जब तक लोगों को वो आवाज देते तब लुटेरे बाइक से फरार हो चुके थे। 

इससे पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

उनका कहना था कि यहां पहले भी कई बार चोरी की वारदात हुई है और अपराधी सोना की दुकान को निशाना बनाते हैं। इसको लेकर लोगों ने पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और सीसीटीवी में अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप