लाइव न्यूज़ :

पिता का बेटी से था अवैध संबंध, इसलिए मां और बेटे को इस तरीके से उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2018 14:08 IST

आरोपी रिजाउद्दीन बीती रात अपने साथियों के साथ सौतेले बेटे के घर में घुसा और पहले अपनी पत्नी की गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में एक पिता ने अहले सुबह अपनी दूसरी पत्नी और 18 साल के बेटे को गोलियों से भून दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पटना में यह सनसनीखेज वारदात फुलवारीशरीफ के ईसापुर पेट्रोल लाइन स्थित ईसा नगर में हुई है। अहले सुबह गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौडे तो मां बेटे की खून सनी लाश देखी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारा व्यक्ति फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का कारण सौतेली बेटी से पिता का अवैध संबंध और संपत्ति का लेन देन में धोखाधड़ी बताया जा रहा है। इसके चलते ईशा नगर निवासी रिजाउद्दीन ने अपनी पत्नी खुर्शीदा बेगम 50 और पुत्र फजल 14 को गोली मार दी। पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि इलाज के दौरान पुत्र ने भी दम तोड दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाशों को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज मकान को सील कर दिया है।

एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि हत्या करने के लिए आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ पूरी तैयारी की थी। आरोपी रिजाउद्दीन बीती रात अपने साथियों के साथ सौतेले बेटे के घर में घुसा और पहले अपनी पत्नी की गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाजा सुनकर जब मृतका का बेटा आया तो आरोपी ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि वर्षों पहले खुर्शीदा बेगम का परिवार आलमगंज पटना से आकर ईसानगर में बस गया। खुर्शीदा बेगम की पहली शादी आलमगंज में एक शिक्षक से हुई थी। शिक्षक की मौत के बाद करीब दस साल पहले खुर्शीदा ने रियाजुद्दीन से शादी कर ली। पहले शिक्षक पति से खुर्शीदा को तीन बेटे और एक बेटी थी, जो सब साथ में रियाजुद्दीन के साथ ही फुलवारी के ईसानगर में रहने लगे।

शिक्षक पति से मिली पेंशन और अन्य संपत्ति के रुपये भी दूसरे पति रियाजुद्दीन ने कब्जे में कर लिया। रियाजुद्दीन से खुर्शीदा को दो बच्चे भी हुए। इस बीच ही रियाजुद्दीन का सौतेली बेटी से अवैध संबंध हो गया। इस नाजायज रिश्ते का जब विरोध किया गया, तो बाप-बेटी को लेकर फरार हो गया। रियाजुद्दीन अब अपना मकान भी बेचने की फिराक में लग गया। अपना सबकुछ गंवा चुकी खुर्शीदा ने पति रियाजुद्दीन के खिलाफ थानें में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने रियाजुद्दीन को पकडा और जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद विवाद बढता गया और मौका देखकर रियाजुद्दीन ने पत्नी खुर्शीदा बेगम और बेटे फजल अहमद की गोली मार हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला