लाइव न्यूज़ :

दरिंदा बाप, जब घर में सब सो जाते थे तब बेटी को पिला देता नशीली दवा, करता था रेप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 14:08 IST

वह अक्तूबर 2017 से ही उसके साथ रेप कर रहा था. वह लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी मां और भाई, बहनों को जान से मार देगा.

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटी का कई बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के पद्मानगर इलाके में 16 साल की एक लड़की ने अपने 50 वर्षीय पिता पर रेप करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि जब घर के अन्य लोग सो जाते थे तो वह लड़की को नशीली दवा पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न करता था.

वह अक्तूबर 2017 से ही उसके साथ रेप कर रहा था. वह लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी मां और भाई, बहनों को जान से मार देगा. किसी तरह लड़की साहस बटोर कर पुलिस तक पहुंची और बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक डराना धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह