लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: पिता ने आधी रात को जंगल ले जाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गला घोंटकर ले ली जान

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 23:00 IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रात 12 बजे जंगल में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुना जिले में पिता द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।आरोपी पर रेप के बाद बेटी की हत्या का भी इल्जाम लगा है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है।

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के जैताडोंगर गांव के रहने वाले आरोपी ने पहले मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई है। बाद में जांच में पाया गया कि आरोपी ने ही उसकी हत्या कर दी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता को मंगलवार दोपहर को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था। मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात करीब 12 बजे अपनी बेटी को बलात्कार करने की नीयत से दमडोली के जंगल ले गया था। जब लड़की ने परिवार के अन्य सदस्यों को सब बताने की धमकी दी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया था। 

आरोपी को बलात्कार संबंधी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है

मामले में मिश्रा ने कहा कि आरोपी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल को जंगल भेजा गया था। घटना पर दल ने पहुंच कर शव को बरामद किया और फिर आगे की कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को हत्या और बलात्कार से संबंधित भादवि की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम