लाइव न्यूज़ :

बिहार में हैवान बाप ने हैवानियत की हदें पार: सात साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां के विरोध पर किया मारपीट, हुआ गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2020 15:42 IST

नवादा थाना क्षेत्र के झोपडपट्टी गांव में सुबह में घटी है. इस मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसमें कहा है कि सुबह करीब पांच बजे वह शौच करने बाहर गई थी

Open in App
ठळक मुद्दे हैवान बाप ने अपनी सात साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म का कोशिश की.मामला सामने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है. 

पटना: बिहार के भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा शहर में शराब के नशे में हैवान बाप ने अपनी सात साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म का कोशिश की. इसका विरोध करने पर हैवानियत का हद पार कर चुके बाप ने अपनी बेटी और पत्नी को बुरीतरह से मारपीट कर घायल कर दिया. मामला सामने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के झोपडपट्टी गांव में सुबह में घटी है. इस मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसमें कहा है कि सुबह करीब पांच बजे वह शौच करने बाहर गई थी. घर में उसकी बेटी और पति थे. इसी बीच उसका पति व हैवान बाप ने अपने 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. इस पर बेटी रोने लगी. तभी वह घर पहुंच गई और बेटी ने सारी घटना की जानकारी दी. इस मामले से व्यथित मां ने जब अपने पति का विरोध किया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया. इसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता दिनेश को गिरफ्तार कर लिया.   

प्राथमिकी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे मां शौच करने बाहर गई थी। घर में उसकी बेटी और पति थे इसी बीच उसका पति बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस हैवानियत भरे हरकत से बेटी बुरी तरह डर गई और रोने लगी. इसी दौरान मां के घर पहुंचने पर बेटी ने पिता के गलत हरकत की जानकारी व मां को बताया. इस पर उसने अपने पति का विरोध किया. इस पर पति ने कहा कि यह मेरी बेटी नहीं है इसको साथ में जो चाहूंगा वह करूंगा. पत्नी ने दर्ज प्राथमिकी में यह भी कहा है की यह कोई पहली घटना नहीं है कि वह हमारी बेटी के साथ इस तरह का गलत काम करने की कोशिश की है शराब के नशे में नशे में वह अक्सर बेटी के साथ गलत हरकत करता है. पुलिस छानबीन कर रही है.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?