लाइव न्यूज़ :

पत्नी से हुआ झगड़ा तो 21 दिन की बेटी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2019 00:53 IST

बच्ची की 23 वर्षीय मां ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पेशे से कारोबारी है।

Open in App

 द्वारका के बिंदापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद 21 दिन की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी 26 वर्षीय मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पहले अपनी बेटी का गला घोटा और फिर उसे पानी की टंकी में डूबो दिया।

बच्ची की 23 वर्षीय मां ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पेशे से कारोबारी है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘ मैं शुक्रवार को मायके जाने की योजना बना रही थी। बच्ची का जन्म 16 अगस्त को हुआ था। मुकेश इस बात को लेकर खुश नहीं था।

इसके बाद वह बच्ची को छत पर लेकर गया और दरवाजा बंद कर लिया।’’ शिकायत में युवती ने कहा, ‘‘ इसके कुछ देर बाद जब मुकेश ने दरवाजा खोला तो मैंने अपनी बेटी को खाट पर अचेत अवस्था में देखा। मुकेश ने बताया कि उसने बच्ची का गला घोट दिया और फिर उसे पानी के टैंक में डूबो दिया।’’

पुलिस ने बताया कि बच्ची कोक तुरंत पुलिस अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला