लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म, हत्या कर शव आंगन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 21:02 IST

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि घटना के सिलसिले में गांव के ही श्यामू पांडे (32) को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुकर्म करने के बाद हत्या करके शव खंडहरनुमा मकान के आंगन में दफना दिया था।आलमपुर नरही गांव के रहने वाले अजय सिंह का सात साल का बेटा सोमवार को अपराह्न तीन बजे अचानक गायब हो गया।काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज करायी।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सात साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने बाद उसकी हत्या कर शव आंगन में दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि घटना के सिलसिले में गांव के ही श्यामू पांडे (32) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या करके शव खंडहरनुमा मकान के आंगन में दफना दिया था।

एसपी ने बताया कि आलमपुर नरही गांव के रहने वाले अजय सिंह का सात साल का बेटा सोमवार को अपराह्न तीन बजे अचानक गायब हो गया और काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज करायी।

सिंह ने बताया कि लापता बच्चे को खोजने के मामले की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, उसी दौरान खंडहरनुमा मकान में मिट्टी से बाहर एक हाथ दिखाई दे रहा था। पुलिस बताया कि शव को बाहर निकालने पर उसपर कोई कपड़ा नहीं था, उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

दो भाइयों ने महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे हैं ब्लैकमेल

नोएडा में सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में एक महिला को दो भाइयों ने कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया एवं उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजवीर तथा हरी ने 24 अप्रैल को उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर वे उसे लगातार ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण कर रहे हैं, तथा किसी से बताने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनॉएडाहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज