लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः प्रेमी ने 20 साल की गर्भवती प्रेमिका को धारदार हथियार से काट डाला, नहीं करना चाहता था शादी, मृतका ने पुलिस से शिकायत करने की दी थी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 20:28 IST

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस के लिए चुनौती बनी इस घटना के खुलासे में पुलिस की सक्रियता काम आयी और पकड़े गए युवक राहुल गुप्ता ने अपना गुनाह स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती गर्भवती थी और प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के कारण कथित रूप से हत्या की गई थी। दिन-दहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर सरस्वती (20) की हत्या कर दी गई थी।शादी न करने पर मृतका ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी।

फतेहपुरःउत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में शुक्रवार की दोपहर धारदार हथियार से की गई एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार युवती गर्भवती थी और प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के कारण कथित रूप से उसकी हत्या की गई थी। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस के लिए चुनौती बनी इस घटना के खुलासे में पुलिस की सक्रियता काम आयी और पकड़े गए युवक राहुल गुप्ता ने अपना गुनाह स्वीकार किया।

फतेहपुर शहर की आबूनगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर सरस्वती (20) की हत्या कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि छानबीन करने पर लगाने पर पता चला कि आबू नगर मुहल्ले के ही रहने वाले राहुल गुप्ता का काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस दौरान लड़की गर्भवती हो गयी थी और वह राहुल पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। उन्होंने बताया कि शादी न करने पर मृतका ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी।

एसपी ने बताया कि चूंकि राहुल की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गयी थी और वह (राहुल) लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। इसलिए उसने शुक्रवार की दोपहर सूना घर पाकर धारदार हथियार से गला रेतकर कथित रूप से लड़की की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक राहुल ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है और उसे युवती की हत्या के आरोप में विधिक प्रक्रिया पूरी कर आज जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज