लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः पति-पत्नी में झगड़ा, महिला ने घर में आग लगाकर की आत्महत्या, पति ने अस्पताल में फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2021 20:55 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा में पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को बचाने में आग से झुलसे पति ने भी शुक्रवार की सुबह अस्पताल के वार्ड में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पत्नी वंदना (32) ने अपने घर में कथित रूप से आग लगा ली थी, उसे बचाने में विशाल भी झुलस गया था।दोनों को इलाज के लिए अमौली के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा में बृहस्पतिवार की शाम पति पत्नी के बीच विवाद होने पर महिला ने घर में कथित रूप से आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी को बचाने में आग से झुलसे पति ने भी शुक्रवार की सुबह अस्पताल के वार्ड में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। चांदपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डी.डी. सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम अमौली कस्बे में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान विशाल गोस्वामी (35) की पत्नी वंदना (32) ने अपने घर में कथित रूप से आग लगा ली थी, उसे बचाने में विशाल भी झुलस गया था।

सिंह ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अमौली के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज करा रहे विशाल ने वार्ड में लगे फंखे से अस्पताल की ही चादर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

आत्महत्या के प्रयास में मां और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

 गुजरात के आणंद जिले में एक मां ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसमें महिला और उसके 12 साल के बेटे की मौत हो गयी जबकि नाबालिग बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक बी डी जडेजा ने बताया कि टीना प्रकाश शाह (38) ने अपने बेटे मीत और बेटी (15) को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी जहर पी लिया। उन्होंने कहा कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला और लड़के की मौत हो गयी। लड़की बच गयी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि संभव है कि महिला ने आर्थिक परेशानियों के कारण ऐसा कदम उठाया। वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मामले में जांच चल रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?