लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर: चार साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने 13 साल के किशोर को पकड़ा, वारदात के समय बच्ची देवी पंडाल में मौजूद थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 19:24 IST

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने रविवार को बताया कि चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के परिजनों ने मामला रविवार को दर्ज करवाया। 13 साल का किशोर उसे बहला-फुसलाकर एक मकान के पिछवाड़े ले गया।किशोर आरोपी को पकड़ कर उसके घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के एक किशोर को पकड़ा है।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने रविवार को बताया कि चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन, पीड़िता के परिजनों ने मामला रविवार को दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि वारदात के समय बच्ची देवी पंडाल में मौजूद थी, जहां से 13 साल का किशोर उसे बहला-फुसलाकर एक मकान के पिछवाड़े ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि बलात्कार के कारण बच्ची के अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसके परिजन शनिवार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों की राय के बाद परिजनों ने रविवार को थाने में मामला दर्ज करवाया है। यादव ने बताया कि फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है और किशोर आरोपी को पकड़ कर उसके घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।

परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में परिजनों द्वारा शादी की अनुमति देने से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। ऊसराहार थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भवन्तु पुरा में आज सुबह सड़क किनारे लगे पेड़ पर एक युवक और एक युवती के फाँसी पर लटके होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतारा जिनकी पहचान भवन्तु पुरा निवासी कुलदीप (23) और मैनपुरी के गांव थाना कुर्रा निवासी राधिका उर्फ रीतू के रूप में हुई है। गौतम ने बताया कि दोनों ही शव लड़की के दुप्पट्टे से फांसी पर लटके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिजनों द्वारा शादी की अनुमति देने से इंकार करने पर प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?