लाइव न्यूज़ :

Fatehpur Crime News: सिर और चेहरा कुचलकर 30 साल के युवक की हत्या, शव नहर में फेंका, ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 18:14 IST

Fatehpur Crime News: गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर इंद्रो मार्ग की चक काजीपुर नहर की झाड़ियों से 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिर एवं चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं।कहीं अन्य जगह हत्या कर शव यहां नहर में फेंका गया हो। फोरेंसिक और ‘फील्ड यूनिट’ की टीमे मौके पर पहुंची हैं।

Fatehpur Crime News:उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की चक काजीपुर नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि सिर और चेहरा कुचलकर युवक की हत्या कर दी गयी है। गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर इंद्रो मार्ग की चक काजीपुर नहर की झाड़ियों से 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया। उनके अनुसार उसके सिर एवं चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं अन्य जगह उसकी हत्या कर शव यहां नहर में फेंका गया हो। उन्होंने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों से शव के पहचान कराने की कोशिश की गई है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक और ‘फील्ड यूनिट’ की टीमे मौके पर पहुंची हैं। उनके अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

राजस्थान के कोटा में महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया

राजस्थान के कोटा में 23 वर्षीय एक महिला से उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उस समय की है, जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था। थानाध्यक्ष बन्नालाल ने बताया कि पति के घर लौटने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी हेमंत गोस्वामी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर गोस्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म), 458 (चोट पहुंचाने के इरादे से रात के समय घर में घुसपैठ करना या घर में घुसना) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?