लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः 68 वर्षीय पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर 66 वर्षीया पत्नी को मार डाला, चरित्र पर करता था शक, पुलिस के पहुंचने तक शव के पास बैठा रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 19:19 IST

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरवल गांव में बुधवार की तड़के करीब तीन बजे शिवबरन शर्मा (68) ने घर के दरवाजे के बाहर सो रही अपनी पत्नी ललिता (66) के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के पहुंचने तक वह शव के पास बैठा रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है एवं शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।पत्नी के चरित्र पर शक करता था एवं कहीं आने-जाने पर वह उसका पीछा करता था।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर 66 वर्षीया अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरवल गांव में बुधवार की तड़के करीब तीन बजे शिवबरन शर्मा (68) ने घर के दरवाजे के बाहर सो रही अपनी पत्नी ललिता (66) के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और पुलिस के पहुंचने तक वह शव के पास बैठा रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिवबरन शर्मा के विरुद्ध उसके बड़े बेटे बबलू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है एवं शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। यादव ने बबलू के हवाले से बताया कि शिवबरन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था एवं कहीं आने-जाने पर वह उसका पीछा करता था। पुलिस के अनुसार यहां तक कि ललिता जब शौच के लिए जाए, तब भी वह साथ जाता था।

बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 मई को मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक बालिका का शव बरामद हुआ था, जिस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की थी। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को राठिया दंपत्ति के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि राठिया दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि वह राज्य के रायगढ़ जिले के निवासी हैं और बालिका के साथ मणिपुर गांव में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को रेशमलाल ने बालिका के साथ बलात्कार किया। जब बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी तब रेशमलाल और उसकी पत्नी ने मिलकर बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राठिया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?