लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने ले गया और 58 वर्षीय अधेड़ ने किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 10:45 IST

Fatehpur: बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी पटेल उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देथाना क्षेत्र के गांव से चाय के दुकानदार प्रह्लाद सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया है।शुक्रवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

Fatehpur: फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार शाम चाय के दुकानदार प्रह्लाद सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

जिस पर शुक्रवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने शनिवार को दर्ज कराई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी पटेल उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय जांच के लिए बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़िता खतरे से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?