लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद: बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को स्थानीय लोगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 10:14 IST

फर्रुखाबाद में बच्चों  को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पीटा दिया। इसके बाद महिाला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को स्थानीय लोगों ने जान से मारा।सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली पुलिस को योगी सरकार द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के करथिया में गुरुवार (30जनवरी) को एक व्यक्ति ने जन्मदिन के बहाने 20 बच्चों से अधिक को 11 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इस आरोपी व्यक्ति की पत्नी को शुक्रवार (31 जनवरी) को स्थानीय लोगों ने भी बुरी तरीके से पीटा। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, इस महिला के पति को गुरुवार को पुलिस ने अपने 7 घंटे के ऑपरेशन में मार गिराया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक,उत्तर प्रदेश के आईजी ने बताया कि महिला की गंभीर  चोट के चलते मौत हो गई। वे पोस्ट मोर्टम रिपोर्ट का इंजार कर रहे हैं। 

गुरुवार (30जनवरी)  को इस महिला के पति ने 23 बच्चों को बच्चों को जन्मदिन के नाम पर अपने घर में बुलाया था। जिसके बाद उसने बच्चों को बंधक बना लिया था। जब बच्चों ने वापस जाने की जिद की तो उसने घर के दरवाजे बंद कर दिए। इस दौरान सुभाष के आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी।  बंधक बनाने के बाद सुभाष अपने छत पर आया और बच्चों को कैद करने की बात सबको बताई।  जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। पुलिस के 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आरोपी व्यक्ति को मार गिराया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बचा गया था। 

पुलिस टीम को इनाम देगी योगी सरकार

वहीं, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली पुलिस को योगी सरकार द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ इस ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिसकर्मी को प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादक्राइम न्यूज हिंदीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास