लाइव न्यूज़ :

Faridabad: पैसा चोरी करते हो और पढ़ाई में जीरो?, डांटा तो नाराज होकर 14 वर्षीय बेटे ने 55 वर्षीय बाप आलम अंसारी को कमरे में बंद कर जिंदा जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2025 10:16 IST

Faridabad: बेटे को पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर नाबालिग लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Faridabad: फरीदाबाद में पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने पर डांट लगाने से नाराज़ 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कथित रूप से जिंदा जलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय आलम अंसारी के रूप में हुई है। उनके अनुसार, घटना पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने बेटे को पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर नाबालिग लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल जा रही थी, तभी एक दुकान मालिक दानिश ने उसे पकड़ लिया।

अपनी दुकान के अंदर ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद इस बारे में लड़की को किसी को न बताने के लिए धमकाया। उन्होंने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को बचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?