लाइव न्यूज़ :

बहला-फुसलाकर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, बार-बार अपने पास बुलाता और नहीं आने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: December 2, 2022 22:05 IST

हरियाणाः आरोपी के खिलाफ सिटी थाना बल्लबगढ़ में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी का नाम प्रदीप (28 वर्ष) है जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है।2021 में आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना ली।आरोपी बार-बार महिला को अपने पास बुलाता और नहीं आने पर उसकी तस्वीर तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

फरीदाबादःहरियाणा के फरीदाबाद में बहला-फुसलाकर महिला से दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रदीप (28 वर्ष) है जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ सिटी थाना बल्लबगढ़ में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि अप्रैल 2021 में आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बार-बार महिला को अपने पास बुलाता और नहीं आने पर उसकी तस्वीर तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। इस प्रकार आरोपी ने कई बार महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके उससे तीन लाख रुपये भी वसूले। पुलिस ने आरोपी को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन को बरामद किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?