लाइव न्यूज़ :

Haryana: कार पर चलाई गोली, फिर मांगी 5 लाख की रंगदारी; फरीदाबाद में 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 11:22 IST

Faridabad News: स्थानीय अदालत में पेशी के बाद उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App

Faridabad News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति की कार पर गोली चलाकर डराने और उससे पांच लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार जब्त की गई है। स्थानीय अदालत में पेशी के बाद उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ कालू (36), मोनू (23), बंटी (28) और उदय (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासी मयंक ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 जुलाई की रात को वह अपनी कार घर के बाहर खड़ी करके अंदर गया था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

शिकायत में लिखा है, ‘‘जब मैं बाहर आया तो मैंने अपनी कार में ड्राइवर की ओर की खिड़की में गोली का एक छेद देखा। कुछ ही देर बाद मेरे भाई को देवेंद्र का एक व्हाट्सएप संदेश मिला जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।’’ सिटी बल्लभगढ़ पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक कार में शिकायतकर्ता के घर गए और वाहन पर गोलीबारी कर भाग गए। बंटी ने गोली चलाई, जबकि देवेंद्र ने हथियार मुहैया कराया।’’ पुलिस ने बताया कि देवेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है, वह फरवरी 2025 में जेल से रिहा हुआ था। अन्य आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :FaridabadHaryanaHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला