लाइव न्यूज़ :

फरीदाबादः नौकरी दिलवाने के नाम पर देशभर में ठगी, 335 लोगों का निशाना बनाया, पांच आरोपी अरेस्ट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, चेक बुक और 3.97 लाख नकद बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 13:45 IST

आरोपी देशभर में साइबर ठगी की 335 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 118, राजस्थान में 33, तेलंगाना में 33, गुजरात में 27, दिल्ली में 24 तथा केरला की 19 मुख्य वारदातें शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी तलाश की जा रही है। मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज, ललित, मोहम्मद फईम तथा शहबाज अहमद उर्फ गोलू का नाम शामिल है।मोहम्मद फहीम तथा शहबाज अहमद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, वहीं बाकी तीन आरोपी दिल्ली में रह रहे थे।

फरीदाबादः प्रतिष्ठित एयरलाइंस एयर एशिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर देशभर में ठगी की 335 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का फरीदाबाद पुलिस की टीम ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, एक मोबाइल फोन, चेक बुक तथा 3 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

साइबर थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर बंसत कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों में मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज, ललित, मोहम्मद फईम तथा शहबाज अहमद उर्फ गोलू का नाम शामिल है।

आरोपी मोहम्मद फहीम तथा शहबाज अहमद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, वहीं बाकी तीन आरोपी दिल्ली में रह रहे थे। दरअसल 24 जून 2022 को साइबर पुलिस थाना एनआईटी में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पीडि़त सुभाष ने बताया कि आरोपियों ने उसे छह लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। साइबर थाना की टीम ने तकनीकी के माध्यम से मामले में शामिल पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश-दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में सबसे पहले आरोपी मुतीब तथा फैयाज को दिनांक 27 जून को दिल्ली के शाहदरा में स्थित एक कॉल सेंटर से गिरफ्तार करके आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिसके पश्चात आरोपियों की निशानदेही पर तीन जुलाई को आरोपी फईम तथा शहबाज को गिरफ्तार करके सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा अंतिम आरोपी ललित को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों द्वारा बरामद किए गए मोबाइल की पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी देशभर में साइबर ठगी की 335 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 118, राजस्थान में 33, तेलंगाना में 33, गुजरात में 27, दिल्ली में 24 तथा केरला की 19 मुख्य वारदातें शामिल हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्लीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?