लाइव न्यूज़ :

फर्जी MSEDCL की वेबसाइट बनाकर आरोपी ऐसे लोगों से ठगता था हजारों रुपए, पुलिस ने किया 15 दिन में अपराधी का पर्दाफाश

By आजाद खान | Updated: February 6, 2022 14:57 IST

मुंबई साइबर सेल के डीसीपी ने बताया कि आरोपी बिजली भुगतान के नाम पर फर्जी बिल भेज कर ठगी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देफेक MSEDCL का वेबसाइट बनाकर फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है।इस आरोप में झारखंड के दुमका जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, अरोपी अब तक 65,648 रुपए की ठगी कर चुका है।

दुमका: फर्जी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) का वेबसाइट बनाने और इसके जरिए लोगों से पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस  का कहना है कि आरोपी फर्जी MSEDCL के वेबसाइट जरिए आम लोगों को निशाना बनाता था और बिल भुगतान के नाम पर उन से मोटी रकम वसूलता था। मामले में पुलिस हरकत में तब आई जब उसे महाराष्ट्र के कई जिलों से फर्जीवाड़े होने की शिकायतें आने लगी थी। इस अपराध में एक और शख्स के शामिल होने की भी बात सामने आई है जो फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इण्डिया के एक खबर के मुताबिक, आरोपी चरकू मंडल झारखंड के दुमका जिले के दुर्बे गांव का रहने वाला है। पुलिस को महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर से कई शिकायतें आ रही थी जहां पर आरोपी बिजली बिल के भुगतान के नाम पर उपभोगताओं को कॉल कर उन से पेमेंट करवा लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) की फर्जी वेबसाइट बनाकर उन्हें फेक लिंक भेजता था और फिर उस लिंक के जरिए से ऑनलाइन पेमेंट करवाता था। इस तरीके से आरोपी ने कई उपभोगताओं को अपना शिकार बनाया था। 

अब तक 65,648 रुपए की ठगी की

मुंबई साइबर सेल के डीसीपी रश्मि करंदीकर के अनुसार, आरोपी ने यह फर्जी वेबसाइट को 17 जनवरी को बनाई थी और करीब 15 दिन में उसने 65,648 रुपए की ठगी की है। इस वेबसाइट को बनाने में उसने एक और शख्स की मदद ली थी जो इसके लिए एक फेक MSEDCL के वेबसाइट डिजाइन किया था, वह अब फरार है। साइबर सेल के मुताबिक, मुंबई में साइबर क्राइम की घटनाएं  जहां साल 2020 में 2435 थी वहीं 2021 में ये वारदात बढ़कर 2883 हो गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीझारखंडमुंबईCyber Wing of Mumbai Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज