लाइव न्यूज़ :

'फेसबुक' की दोस्ती बनी 'रेप' की वजह, 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा बनी शिकार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2022 20:34 IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का उसके फेसबुक फ्रेंड ने अपहरण किया और 25 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप आरोपी ने छात्रा को फेसबुक चैट के माध्यम से घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया आरोपी पीड़िता को बाइक से लेकर हस्तिनापुर स्थित अपने मौसा के खाली घर में पहुंचा आरोपी ने पीड़िता को उस घर में 25 दिनों तक बंधक बनाकर रेप जैसी घटना को अंजाम दिया

ग्वालियर:मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को फेसबुक पर दोस्ती करना बहुत भारी पड़ा। जानकारी के मुताबिक फेसबुक की दोस्ती रेप की वजह बन गई।

दुष्कर्म पीड़िता के फेसबुक फ्रेंड ने उसका अपहरण किया और 25 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने छात्रा को फेसबुक चैट के माध्यम से घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया और फिर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सूचना के अनुसार यह वारदात मार्च के शुरूआती सप्ताह में हुई।

मुरार पुलिस ने लापता छात्रा की तलाश में घटनास्थल के आसपास एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब जाकर उसके आरोपी दोस्त की बाइक की निशानदेही हुई। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर हस्तिनापुर इलाके से नाबालिग पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया।

पुलिस ने भी इस घटना के संबंध में काफी सुझबुझ का परिचय देते हुए आरोपी के गाड़ी को कई सीसीटीवी कैमरे से ट्रेस करके मुरार से 31 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर पहुंची, जहां से उसने रविवार को छात्रा को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के और पीड़िता के बीच फेसबुक के जरिये फ्रेंडशिप हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ाई करती है। बीते 7 मार्च को वह अपने परिजनों से यह कहकर घर से निकली की वो अपने एक फ्रेंड से मिलने रे लिए जा रही है। लेकिन इसके बाद वो घर लौटी ही नहीं। इसके बाद परिजन मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तलाश के क्रम में लड़की के मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस किया तो पता चला कि लड़की का मोबाइल आखिरी बार सिंहपुर रोड पर एक्टिव था।

इसके बाद पुलिस फौरन सिंहपुर रोड पर पहुंची और वहां मौजूद आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया । पुलिस ने कुल 12 स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को बार-बार देखा तब जाकर आरोपी की बाइक फुटेज में दिखाई दी, जिस पर नाबालिग छात्रा भी सवार थी।

इसके बाद पुलिस बाइक के नंबर को ट्रेस करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी और इस तरह से वो आरोपी के ठिकाने तक पहुंची। इस मामले में मुरार टीआई शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि 23 साल के आरोपी बलराम जाटव को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी बलराम जाटव से उसकी जान-पहचान 8 महीने पहले फेसबुक के जरिये हुई थी। 7 मार्च को बलराम ने उसे मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। वह बाइक से उसे लेकर हस्तिनापुर स्थित अपने मौसा के खाली घर में पहुंचा और वहां पर उसे धमका कर जबरदस्ती रेप किया। आरोपी ने बीते 25 दिनों में नाबालिग छात्रा के साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। 

टॅग्स :रेपग्वालियरGwalior Policeमध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए