लाइव न्यूज़ :

पूर्व बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र मान का हत्यारा गिरफ्तार, 30 गोली मारकर की थी हत्या, जानें गैंगवार के पीछे की वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 13:18 IST

Ex-BSP candidate Virender Mann Murder case: वीरेंद्र मान नरेला के खेड़ा खुर्द का रहने वाला था और पहले बसपा पार्टी से 2013 में विधानसभा और एक बार नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इस मामले में गैंगस्टर जितेंद्र जोगी और कुलदीप सिंह की भी तलाश है। फिलहाल दोनों फरार हैं।आठ सितंबर की सुबह 10 बजे तकरीबन 10 बदमाशों ने वीरेंद्र मान की सफेद रंग की हुंडई कार पर लगातार फायरिंग की।

दिल्ली के बाहरी इलाके नरेला लामपुर मोड़ पर आठ सिंतबर को पूर्व बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र मान (44)  की एक गैंगवार में हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के मामले में 25 साल के इनामी बदमाश कपिल मान को गिरफ्तार किया है। कपिल मान पर दिल्ली पुलिस ने 1,25,000, का इनाम रखा था। पुलिस के मुताबिक ये हत्या दुश्मनी और बदला लेने की भावना से की गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मौत के कारणों पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर जितेंद्र जोगी और कुलदीप सिंह की भी तलाश है। फिलहाल दोनों फरार हैं। 

आठ सितंबर की सुबह 10 बजे तकरीबन 10 बदमाशों ने वीरेंद्र मान की सफेद रंग की हुंडई कार पर लगातार फायरिंग की। इस फायरिंग में वीरेंद्र मान को 30 गोलियां लगी और उसका शरीह छली हो गया। इसके अलावा दर्जनों को गोलियां वीरेंद्र मान की कार पर चलाई गईं, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर रखा है। 

पुलिस को इस फायरिंग की जानकारी जैसे ही मिली सारे आरोपी मौके से फरार हो गये। खबरों के मुताबिक हमलावर घात लगातक स्विफ्ट गाड़ी मान के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मान नरेला लामपुर मोड़ पर आये गोलियां की बौछार होने लगी। 

वीरेंद्र मान नरेला के खेड़ा खुर्द का रहने वाला था और पहले बसपा पार्टी से 2013 में विधानसभा और एक बार नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका था। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट लेने के प्रयास में लगा था। 

वीरेंद्र पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में वह एक हिस्ट्रीशीटर था। उसपर तकरीबन 14 आपराधिक मामले दर्ज थे। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जाता है कि वीरेंद्र दिल्ली की गैंर नीरज बवानीय के लिए काम करता था।  

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांडदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला