लाइव न्यूज़ :

एटाः छह वर्षीया मासूम के साथ 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों को पता चला

By भाषा | Updated: June 7, 2022 18:48 IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने बताया कि छह वर्षीय मासूम के साथ उसके ही गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खाली पड़े मकान के भूसे से भरे कमरे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को छह वर्षीया मासूम बालिका के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने बताया कि आज जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ उसके ही गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार किशोर ने एक खाली पड़े मकान के भूसे से भरे कमरे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की तबीयत बिगड़ गई और वह जब खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों को घटना का पता चला।

बालिका के पिता ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान और एएसपी कुशवाहा गांव में मौके पर पहुंच गए और आरोपी किशोर को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

बलरामपुर जिले के हरैय्या थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को जांच सौपी है। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां का गांव के संतोष नामक युवक के साथ अवैध संबंध हैं और इसका विरोध करने पर मां ने किशोरी को चुप रहने की धमकी दी थी। तहरीर के अनुसार, 20 मई को संतोष अपने दो अन्य साथियों के साथ किशोरी के घर आया और उसे साथ बलात्कार किया।

तहरीर के अनुसार, इस दौरान किशोरी की मां तीनों आरोपियों के साथ पीड़िता को घर में बंद करके, बाहर से कुंडी लगा कर कहीं चली गई। पुलिस ने बताया, मां से लौटने पर जब किशोरी ने उसे सारी बात बतायी तो उसके किशोरी का विवाह संतोष से कराने को और चुप रहने को कहा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हरैय्या थाने में घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी जांच क्षेत्राधिकारी को सज्ञैंपी है।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सन्तोष व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?