लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की कार्रवाई, कई शहरों में मारे छापे

By भाषा | Updated: August 19, 2020 17:25 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद मौलाना साद और अन्य के खिलाफ अप्रैल में धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य कुछ स्थानों पर सबूत एकत्रित करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। मौलाना साद पर केंद्र सरकार द्वारा लागू सामाजिक दूरी के नियमों की अवज्ञा करते हुए निजामुद्दीन मरकज में मार्च महीने में धार्मिक समागम आयोजित करने का आरोप है।ईडी ने मामले को संभाल लिया और वह मौलाना साद तथा तबलीगी जमात के कुछ अन्य पदाधिकारियों के आरोपों पर जांच कर रही है।

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी, जमात से जुड़े ट्रस्टों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में कई शहरों में तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य कुछ स्थानों पर सबूत एकत्रित करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

ईडी ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद मौलाना साद और अन्य के खिलाफ अप्रैल में धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के खिलाफ आदेश का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में 31 मार्च को मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह प्राथमिकी निजामुद्दीन थाने के प्रभारी की शिकायत पर दर्ज कराई गयी थी।

मौलाना साद पर केंद्र सरकार द्वारा लागू सामाजिक दूरी के नियमों की अवज्ञा करते हुए निजामुद्दीन मरकज में मार्च महीने में धार्मिक समागम आयोजित करने का आरोप है। बाद में ईडी ने मामले को संभाल लिया और वह मौलाना साद तथा तबलीगी जमात के कुछ अन्य पदाधिकारियों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित धन शोधन के आरोपों तथा उनके निजी वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

तबलीगी जमात को कुछ विदेशी और घरेलू स्रोतों से प्राप्त चंदा भी एजेंसी की जांच के दायरे में है। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद मौलाना साद ने एक ऑडियो संदेश में कहा था कि वह निजामुद्दीन मरकज में समारोह में शामिल हुए कई लोगों को कोविड-19 की पुष्टि के बाद खुद पृथक-वास में रह रहा है।

तबलीगी जमात के कार्यक्रम के खिलाफ दर्ज पुलिस की प्राथमिकी में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने 21 मार्च को निजामुद्दीन मरकज के अधिकारियों से संपर्क किया था और उन्हें सरकारी आदेश की याद दिलाई थी। इसमें कहा गया कि बार-बार प्रयासों के बावजूद आयोजकों ने स्वास्थ्य विभाग या अन्य किसी सरकारी एजेंसी को मरकज के अंदर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के बारे में सूचित नहीं किया और जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की।  

टॅग्स :तबलीगी जमातप्रवर्तन निदेशालयकेसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?