लाइव न्यूज़ :

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में आठ युवक डूबे, पांच युवकों के शव निकाले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 20:28 IST

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने बताया कि मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सैंपउ, कोलारी, राजाखेड़ा थाना क्षेत्रों में एक एक युवक नदी में डूब गये जबकि दिहोली थाना क्षेत्र में पांच युवक नदी में डूब गये है। युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि तीन अन्य युवकों की तलाश में प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत कर्मियों के दल जुटे है।

Open in App
ठळक मुद्दे मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती नदी में डूबे युवक अमन (18) गौड़ का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। चंबल नदी में डूबे छह युवकों में से तीन के शव निकाल लिये गये है और अन्य की तलाश की जा रही है।

राजस्थान के धौलपुर जिले में चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में आठ युवक डूब गये, जिनमें से पांच युवकों के शव बाहर निकाल लिये गये हैं जबकि तीन की तलाश की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने बताया कि मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सैंपउ, कोलारी, राजाखेड़ा थाना क्षेत्रों में एक एक युवक नदी में डूब गये जबकि दिहोली थाना क्षेत्र में पांच युवक नदी में डूब गये है। उन्होंने बताया कि पांच युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि तीन अन्य युवकों की तलाश में प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत कर्मियों के दल जुटे है।

पुलिस ने बताया कि सैंपउ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती नदी में डूबे युवक अमन (18) गौड़ का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वहीं दिहोली थाना क्षेत्र में चंबल नदी में डूबे छह युवकों में से तीन के शव निकाल लिये गये है और अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दिहोली थाना क्षेत्र में चंबल नदी के भूड़ा घाट पर देवी की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान नहाने के लिये नदी की गहराई में फंसे बीनू को बचाने के लिये उसके अन्य साथी सचिन शर्मा, भोला, अमित, प्रवेश कुमार एवं सचिन कुमार ने गहरे पानी में छलांग लगा दी, इसके बाद में सभी छह युवक चंबल नदी के गहरे पानी एवं तेज बहाब में बह गये।

उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के बचाव अभियान के बाद में तीन युवकों बीनू, सचिन शर्मा और प्रवेश के शव चंबल नदी से निकाल लिए गए हैं। अन्य शवों की तलाश में बचाव अभियान जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा