लाइव न्यूज़ :

ED ने डीएचएफएल के 14 ठिकानों पर मारे छापे, इकबाल मिर्ची से संबंध का शक

By भाषा | Updated: October 19, 2019 14:02 IST

ईडी को संदेह है कि ये धन सबलिंक ने मिर्ची और उसके सहयोगियों के खाते में कथित तौर पर पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस नये अभियान के तहत दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों के रूप में साक्ष्य तलाश रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइकबाल मिर्ची वैश्विक आतंकवादी दाऊद इब्राहीम का सहयोगी था। पीएमएलए के प्रावधानों के तहत मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में छापे मारे गए।

प्रवर्तन निदेशालय ने इकबाल मिर्ची से जुड़े धनशोधन मामले में डीएचएफएल और अन्य संबंधित कंपनियों के लगभग एक दर्जन परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। इकबाल मिर्ची वैश्विक आतंकवादी दाऊद इब्राहीम का सहयोगी था। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन परिसरों में तलाश की गई। दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) का सबलिंक रियल एस्टेट से कथित तौर पर कारोबारी संबंध है। सबलिंक रियल एस्टेट मिर्ची के साथ वित्तीय लेन-देन को लेकर की जा रही जांच के केंद्र में है। डीएचएफएल ने रियल एस्टेट कंपनी को 2,186 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।

ईडी को संदेह है कि ये धन सबलिंक ने मिर्ची और उसके सहयोगियों के खाते में कथित तौर पर पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस नये अभियान के तहत दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों के रूप में साक्ष्य तलाश रही है। डीएचएफएल ने इससे पहले कहा था कि कथित संदिग्ध लेन-देन से उसका कोई संबंध नहीं है। ईडी द्वारा मिर्ची के दो कथित सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद धनशोधन का यह मामला सुर्खियों में आ गया था। यह मामला मिर्ची और अन्य के कई करोड़ के रियल एस्टेट सौदों से जुड़ा हुआ है।

मिर्ची की 2013 में लंदन में मौत हो गई थी। नशीले पदार्थों की तस्करी और वसूली अपराधों में उसे दाऊद इब्राहीम का दाहिना हाथ माना जाता था। एजेंसी ने इस मामले में राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल से शुक्रवार को पूछताछ की थी। पटेल पर मिर्ची के परिवार के साथ कथित तौर पर संपत्ति संबंधी सौदा करने का आरोप है। पटेल ने कुछ भी गलत किए जाने से इनकार किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा