लाइव न्यूज़ :

ईडी ने गुजराती दवा कंपनी की चार हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की, तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 13:40 IST

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनी एवं इसके फरार प्रवर्तकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से करीब 5,000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज हासिल किया था , जो बाद में एनपीए में तब्दील हो गया।

Open in App

नयी दिल्ली , एक जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने 5,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी धनशोधन के मामले में गुजरात की दवा बनाने वाली कंपनी ‘ स्टर्लिंग बायोटेक ग्रुप ’ की 4,701 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया था और इसके तहत वडोदरा स्थित समूह की करीब 4,000 एकड़ में फैली अचल संपत्ति , संयंत्र , मशीनरी , विभिन्न कंपनियों एवं प्रवर्तकों से संबद्ध करीब 200 बैंक खाते , 6.67 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर और कई कीमती कारें जब्त की। पीएमएलए के तहत इस साल ईडी की ओर से संपत्तियों की जब्ती की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने पिछले साल अक्तूबर में कंपनी एवं इसके प्रवर्तकों नितिन और चेतन संदेसारा के खिलाफ धन शोधन का आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद उसने देश में विभिन्न स्थानों पर करीब 50 छापेमारी की। 

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनी एवं इसके फरार प्रवर्तकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से करीब 5,000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज हासिल किया था , जो बाद में एनपीए में तब्दील हो गया। निदेशालय ने बताया , ‘‘ यह कर्ज आंध्रा बैंक , यूको बैंक , भारतीय स्टेट बैंक , इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों से लिया गया था। ’’ 

उसने बताया , ‘‘ जब तक बैंक इसे फर्जीवाड़ा घोषित करते तब तक इसके प्रवर्तक स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड , स्टर्लिंग पोर्ट लिमिटेड , पीएमटी मशीन्स लिमिटेड , स्टर्लिंग एसईजेड और इन्फ्रास्टक्चर लिमिटेड एवं स्टर्लिं ऑयल रिसोर्सेस लिमिटेड सहित स्टर्लिंग ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के मद में 5,000 करोड़ से अधिक रुपये का कर्ज हासिल कर चुके थे। ’’ 

जांच एजेंसी ने मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दिल्ली स्थित कारोबारी गगन धवन , आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के निदेशक राजभूषण दीक्षित शामिल हैं। यहां पीएमएलए की विशेष अदालत में अभियोजन ने कई शिकायतें या आरोपपत्र भी दायर किये हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी