लाइव न्यूज़ :

3.64 करोड़ रुपये की अर्चना नाग का आलीशान मकान कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 17:43 IST

ईडी भुवनेश्वर और उसके आसपास नाग और उसके पति जगबंधु चंद द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे हाई-प्रोफाइल ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट में संभावित धनशोधन कोंण की जांच कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देधनशोधन रोधी अधिनियम, 2002 के तहत 56.5 लाख रुपये मूल्य के दो वाहन जब्त किए थे।वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उगाही की और करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की।ईडी ने मामले की अपनी जांच के दौरान अब तक नाग और उसके पति सहित 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

भुवनेश्वरः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्लैकमेलिंग मामले की मुख्य आरोपी अर्चना नाग का यहां स्थित एक आलीशान मकान कुर्क किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारी ने कहा कि घर की कीमत 3.64 करोड़ रुपये है।

 

ईडी भुवनेश्वर और उसके आसपास नाग और उसके पति जगबंधु चंद द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे हाई-प्रोफाइल ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट में संभावित धनशोधन कोंण की जांच कर रहा है। एजेंसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले उसने धनशोधन रोधी अधिनियम, 2002 के तहत 56.5 लाख रुपये मूल्य के दो वाहन जब्त किए थे।

इसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी ने धनशोधन रोधी अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत दंपति, दोस्त से उनकी दुश्मन बनी श्रद्धांजलि बेहरा और सहयोगी खगेश्वर पात्रा के खिलाफ भुवनेश्वर पुलिस द्वारा दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी के आधार पर जांच करने के लिए एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी।

प्राथमिकी की सामग्री से पता चला है कि चारों ने हाई प्रोफाइल और अमीर लोगों को मोहपाश में फंसाकर गुपचुप तरीके से उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए तथा उनके खिलाफ झूठे पुलिस मामले दर्ज करने और सोशल मीडिया में उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उगाही की और करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की।

ईडी ने मामले की अपनी जांच के दौरान अब तक नाग और उसके पति सहित 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिल्म निर्माता, बिल्डर, चार्टर एकाउंटेंट और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे एजेंसी ने पूछताछ की है। नाग और उसके पति के साथ मंत्रियों समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं की तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं।

विभिन्न अदालतों द्वारा जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद दंपति वर्तमान में भुवनेश्वर की एक विशेष जेल में बंद है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगाए गए एक अनुमान के मुताबिक, 2018 से 2022 के बीच केवल चार साल की अवधि में दंपति ने लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली