लाइव न्यूज़ :

मऊ से सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अरेस्ट, 1.48 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियां कुर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 10:54 IST

30 वर्षीय अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ईडी कार्यालय में हुई लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देधनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।मुख्तार अंसारी (59) इस समय उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल में बंद है। जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक और गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 30 वर्षीय अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ईडी कार्यालय में हुई लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उनके पिता और परिवार के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने, ईडी ने मुख्तार अंसारी की 1.48 करोड़ रुपये (रजिस्ट्री मूल्य) की सात अचल संपत्तियां कुर्क की थीं।

पांच बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी (59) इस समय उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल में बंद है। ईडी ने पिछले साल इस मामले में उनसे पूछताछ की थी। एजेंसी ने अगस्त में उनके बड़े भाई और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास और गाजीपुर, मोहम्मदाबाद (गाजीपुर जिले में), मऊ और लखनऊ में कुछ स्थानों पर छापेमारी की थी।

उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनके सिलसिले में धनशोधन का यह मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा उनकी पत्नी और कुछ संबंधियों द्वारा संचालित (भागीदारी कंपनी) विकास कंस्ट्रक्शन के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं।

मुख्तार अंसारी कम से कम 49 आपराधिक मामलों में ईडी की जांच के दायरे में हैं, जिनमें जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं। वह उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, अगस्त में गाजीपुर जिला प्रशासन ने कथित अवैध कमाई का उपयोग करके खरीदे गए मुख्तार अंसारी के 1.901 हेक्टेयर और छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो भूखंडों को जब्त कर लिया था। जुलाई में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?