लाइव न्यूज़ :

ईंट-भट्टे की चिमनी भरभरा कर गिरी, 9 लोगों की मौत और 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी, पीएम मोदी ने दुख जताया, मुआवजे का ऐलान किया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2022 16:04 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट-भट्ठे में विस्फोट में लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।घायलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।

पटनाः बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में शुक्रवार शाम ईंट भट्टे में हुये भीषण चिमनी ब्लास्ट की घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वाले और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घटना के वक्त करीब 60 लोग मौके पर मौजूद थे।

घायलों को रक्सौल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार भी इस हादसे पर दुख जता चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में भट्ठे के मालिक मो. ईरशाद भी हैं। तीन इलाहाबाद के बताए जा रहे हैं। एक की पहचान नहीं हो सकी है। इस भट्ठे पर मजदूरों को रखने का काम कानपुर के ठेकेदार जगदीश ने किया था। रामगढ़वा थाना क्षेत्र आमोदेई गांव निवासी मो. ईरशाद अपने साला पार्टनर नुरुल हक के साथ मिलकर करीब पांच वर्ष से ईंट भट्ठा चलाते थे।

बरसात के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पहली बार ईंटों को पकाने के लिए कोयला डालने के बाद भट्ठे में आग लगाई गई। करीब दो घंटे बाद करीब 30 मीटर ऊंची चिमनी में ब्लास्ट हो गया। उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। उसका मलबा मौकै पर मौजूद मालिकों और श्रमिकों पर आ गिरा। जिसके नीचे ये सभी दब गए।

मोतिहारी के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने बताया कि मौके पर राहत टीम तैनात है। अब तक 9 लोगों के शव को निकाला जा चुका है। अधिकारी जांच के बाद घटना का कारण और इससे हुये नुकसान को लेकर जल्द ही रिपोर्ट जारी करेगी। मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से अनुग्रह अनुदान की राशि सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

तत्काल बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना की जांच भी करायी जाएगी। तेज आवाज के साथ चिमनी के गिरने से लोगों के भागने का भी समय नहीं मिला और काम कर रहे मजदूर दब गये। काम के दौरान चिमनी के दो पार्टनर मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दु:खद बताते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। साथ ही हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई