लाइव न्यूज़ :

भाई-भाभी और उसके दो बच्चों की हत्या, आरोप में छोटे भाई और दो मित्र गिरफ्तार, अवैध संबंध और पैसों लेन-देन का मामला

By भाषा | Updated: October 2, 2022 15:52 IST

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में भोलानाथ यादव, पत्नी नैला यादव, पुत्र परमद यादव और पुत्री मुक्ता यादव की हत्या के आरोप में भाई किस्मत यादव, दो मित्र आकाश मांझी और टीकम दास घृतलहरे को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभोलानाथ और उसके परिवार की हत्या स्त्रियों से अवैध संबंध से उपजे विवाद और पैसों के लेन-देन के कारण हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था एवं मामले की जांच शुरू की गयी थी।पुलिस ने जब दोनों की खोज शुरू की तब जानकारी मिली कि दोनों ओडिशा में हैं।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाई-भाभी और उसके दो बच्चों की हत्या के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में भोलानाथ यादव (34), उसकी पत्नी नैला यादव (30), पुत्र परमद यादव (12) और पुत्री मुक्ता यादव (सात) की हत्या के आरोप में पुलिस ने भोलानाथ यादव के भाई किस्मत यादव (33), तथा उसके दो मित्र आकाश मांझी (35) और टीकम दास घृतलहरे (49) को गिरफ्तार किया है।

पल्लव ने बताया कि भोलानाथ और उसके परिवार की हत्या स्त्रियों से अवैध संबंध से उपजे विवाद और पैसों के लेन-देन के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह टंडन बाड़ी में यादव परिवार की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था और फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था एवं मामले की जांच शुरू की गयी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तब जानकारी मिली कि घटना के बाद से गांव के दो व्यक्ति आकाश मांझी और टीकम दास धृतलहरे कहीं चले गए हैं। उनके अनुसार पुलिस ने जब दोनों की खोज शुरू की तब जानकारी मिली कि दोनों ओडिशा में हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर पुलिस जब गांव में ही रहने वाले भोलानाथ के भाई किस्मत यादव के घर पहुंची तब उसके घर की चौखट पर खून के निशान थे और करीब ही मानव शरीर का हिस्सा पाया गया। अधिकारी के अनुसार जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तब किस्मत ने कबूल किया कि दोस्तों के साथ मिलकर उसने अपने भाई और उसके परिवार सदस्यों की हत्या कर दी।

पल्लव के अनुसार किस्मत ने बताया कि वह अपने परिवार का भरण-पोषण मुश्किल से कर पाता था और भोलानाथ के पास अधिक संपत्ति थी, जिसके कारण उसे उससे रंजिश था। किस्मत ने कथित रूप से पुलिस को बताया कि भोलानाथ शराब पीने और गांव के आकाश मांझी के साथ मिलकर महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी बनाना शुरू कर दिया था और लेकिन कुछ समय पहले अवैध संबंध के कारण आकाश और भोलानाथ के बीच विवाद हो गया था।

किस्मत ने पुलिस को बताया कि भोलानाथ से विवाद के बाद आकाश ने उसके (किस्मत के) साथ मित्रता कर ली थी और दोनों भोलानाथ से बदला लेना चाहते थे। अधिकारी के अनुसार इसी रंजिश के कारण किस्मत, आकाश और एक अन्य व्यक्ति टीकम 28-29 सितंबर की रात भोलानाथ के घर पहुंचे और उनका भोलानाथ से विवाद हो गया और तीनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से भोलानाथ की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार बाद में उन्होंने उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को भी मार डाला। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घर में रखे सात लाख 92 हजार 400 रूपए नगद और कुछ सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भोलानाथ और उसके परिवार की हत्या के आरोप में किस्मत यादव तथा ओडिसा के भवानीपट्टना से आकाश और टीकम को गिरफ्तार किया है। पल्लव ने बताया कि पुलिस ने घटना के 30 घंटे के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए