लाइव न्यूज़ :

Durg Crime Case: तालाब पर पहुंचा, कुछ मंत्र पढ़ने के बाद चाकू से अपनी जीभ काटी, पत्थर के करीब रखा, 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद अस्पताल में भर्ती!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2024 14:03 IST

Durg Crime Case: अंजोरा चौकी के प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि निषाद आज सुबह लगभग आठ बजे गांव के तालाब में पहुंचा और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। सरकारी एंबुलेंस सेवा और पुलिस को इसकी की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Durg Crime Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनौद गांव में 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद ने अपनी जीभ काट ली। निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजोरा चौकी के प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि निषाद आज सुबह लगभग आठ बजे गांव के तालाब में पहुंचा और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा।

बाद में उसने अचानक चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। ध्रुव ने बताया कि जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा और पुलिस को इसकी की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक निषाद ने अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया है।

वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था। उन्होंने बताया कि निषाद के तीन बच्चे हैं तथा उसकी पत्नी गूंगी है। पुलिस बच्चों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने निषाद द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए