लाइव न्यूज़ :

Durg Chhattisgarh: दूसरे के साथ इश्क लड़ाती है पत्नी?, प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट किया, पति अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 21:20 IST

Durg Chhattisgarh: मंगलवार को भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने सुपेला थाने को सूचना दी कि शहर के इंदू आईटीआई के करीब उसका कार्यालय है।

Open in App
ठळक मुद्देशाम लगभग छह बजे विस्फोट हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई।कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में जानकारी एकत्र की।कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

Durg Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पति ने उसके कथित प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पति ने कार में विस्फोट करने के लिए यूट्यूब देखकर बच्चों के खिलौने वाले रिमोट और पटाखों का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में मंगलवार को रियल स्टेट कारोबारी संजय बुंदेला की कार को बम से क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने सुपेला थाने को सूचना दी कि शहर के इंदू आईटीआई के करीब उसका कार्यालय है।

अधिकारियों के मुताबिक, संजय ने बताया कि कार्यालय के सामने उसकी डस्टर कार खड़ी थी, जिसमें शाम लगभग छह बजे विस्फोट हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुंदेला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में जानकारी एकत्र की।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान संदिग्ध का हुलिया बुंदेला के कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रबंधक के पति देवेंद्र सिंह से मिलता जुलता पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह से पूछताछ की और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे बुंदेला और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर संदेह था तथा इस संदेह की पुष्टि करने के लिए देवेंद्र ने अपनी पत्नी के फोन पर एक ऐप डाउनलोड भी किया था। अधिकारियों ने बताया कि जब देवेंद्र को अपनी पत्नी और बुंदेला के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई तब उसने बुंदेला को डराने के लिए उसकी कार में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र पेशे से इंजीनियर है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए