लाइव न्यूज़ :

डूंगरपुरः आगरा से अहमदाबाद जा रही बस से 1321 किलो चांदी, 173 ग्राम मोती, 210 ग्राम सोना बरामद, 56 लाख रुपये कैश भी मिला, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 17:37 IST

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को पुलिस दल ने आगरा से अहमदाबाद जा रही एक निजी बस से जांच में चांदी की सिल्लियां और सोने के आभूषण बरामद किये।

Open in App
ठळक मुद्दे1,321 किलोग्राम चांदी के साथ साथ 56 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली।210 ग्राम सोना और अन्य आभूषण भी बस से बरामद किये गये। आगरा से बस से भेजे गये पार्सल को विभिन्न स्थानों पर उतारा जाना था।

जयपुरः राजस्थान में डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने रविवार देर रात एक निजी बस से 1,321 किलोग्राम चांदी और अन्य आभूषण और 56 लाख रुपये नकद बरामद किये।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को पुलिस दल ने आगरा से अहमदाबाद जा रही एक निजी बस से जांच में चांदी की सिल्लियां और सोने के आभूषण बरामद किये। पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘जब बस चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पार्सल किये गये सामान संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो पुलिस दल ने 1,321 किलोग्राम चांदी के साथ साथ 56 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली।’’

उन्होंने बताया कि चांदी और नकदी के अलावा 173 किलोग्राम मोती, 210 ग्राम सोना और अन्य आभूषण भी बस से बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि आगरा से बस से भेजे गये पार्सल को विभिन्न स्थानों पर उतारा जाना था।

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में उदयपुर जिले में शुक्रवार रात को एक निजी बस से पुलिस ने आठ करोड़ रुपये की कीमत की 1200 किलोग्राम से अधिक की चांदी की ईंटे और आभूषण बरामद किये थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानआगराउत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज