लाइव न्यूज़ :

11 साल की नाबालिग बनी मां, 19 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 15:35 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद उदयपुर के खेरवाड़ा थाने में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दो दिन बाद शनिवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पिता ने रविवार को एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

उदयपुरःराजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में 11 साल की नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद उदयपुर के खेरवाड़ा थाने में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ऋषभदेव (उदयपुर) के क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘लड़की को पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो दिन बाद शनिवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर, हमने परिवार से संपर्क किया जिसके बाद उसके पिता ने रविवार को एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।' अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म की कोशिश का मामला : फरार स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले में व्यावहारिक परीक्षा की आड़ में दो लड़कियों को दूसरे स्कूल ले जाकर उनसे बलात्कार करने की कोशिश के आरोपी स्कूल प्रबंधक को मंगलवार देर रात को पुरकाजी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधक फरार था। अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया जबकि अन्य आरोपी प्रबंधक योगेश चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया और 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों लड़कियों को एक महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और आपराधिक दंड संहिता की धारा 364 के तहत उनके बयान दर्ज कराए।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया था कि स्कूल के दोनों प्रबंधक 17 लड़कियों को पुरकाजी इलाके के कम्हेडा गांव में व्यावहारिक परीक्षा के लिए एक अन्य स्कूल ले गए थे जहां उन्हें रात भर रहना था। एक अन्य स्कूल में रात को रुकने के दौरान प्रबंधकों ने दो लड़कियों को पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनसे दुष्कर्म की कोशिश की। यह घटना तब सामने आयी जब लड़कियां घर लौटी और उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुरकाजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक प्रमोद उत्वाल के हस्तक्षेप के बाद दोनों स्कूल प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया। पुरकाजी पुलिस थाने के एसएचओ वी के सिंह का मामले में अपनी ड्यूटी में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के लिए पुलिस लाइंस तबादला कर दिया गया। दोनों स्कूल प्रबंधकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 354 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की धारा सात और आठ के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए