लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन का असर, गुरुग्राम में आपराधिक मामलों में 57 प्रतिशत तक की कमी

By प्रिया कुमारी | Updated: April 8, 2020 15:22 IST

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के वजह से गुरुग्राम में आपराधिक मामलों में कमी आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 57 प्रतिशत तक अपराधिक मामले घटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में हुए लॉकडाउन के वजह से गुरुग्राम में आपराधिक मामलों की संख्या में कमी देखी गई है।पिछले साल की तुलना में इस साल इतने समय में आपराधिक मामलों का संख्या घट कर 391 से 171 हो गई है। 

देश भर में हुए लॉकडाउन की वजह से गुरुग्राम में आपराधिक मामलों की संख्या में कमी देखी गई है। लॉकडाउन के पहले सप्ताह में 57 प्रतिशत तक आपराधिक मामले कम हुए हैं। इस साल मार्च तक में दर्ज किए गए 25 से30  मामलों का विश्लेषण किया गया जिससे ये पता चला है कि पिछले साल की तुलना में इस साल इतने समय में आपराधिक मामलों का संख्या घट कर 391 से 171 हो गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि इस समय ज्यादातर केस आईपीसी की धारा 188 के तहत लॉकडाउन प्रावधानों के उल्लंघन और आईपीसी की धारा 174 के तहत चेक बाउंस मामले सामने आए हैं। अपराध के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 से 50 मामले आते थे। लेकिन सोमवार को केवल 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए।

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त मुहम्मद अकिल ने पिछले महीने एक संवाददाता सम्मेलन में अपराध के मामलों में गिरावट का हवाला देते हुए कहा था कि दर्ज मामलों की संख्या लॉकडाउन के बाद से लगभग 10-15% तक गिर गई थी। हालांकि सभी प्रमुखों के तहत अपराध के मामलों की संख्या काफी कम हो गई है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, आर्म्स एक्ट,नारकोटिक ड्रग्स, जुआ जैसे अपराधों में कमी आई है। 

पिछले वर्ष की इसी समय तक कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। लेकिन इस साल की तुलना में अलग-अलग कानून के तहत अपराध के मामलों की संख्या 111 से घटकर सिर्फ पांच रह गई है।  लगभग 95% की कमी देखी गई। पिछले साल 25-31 मार्च तक वाहन चोरी के 85 मामले सामने आए थे, लेकिन इस अवधि के दौरान केवल चार मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :गुरुग्रामकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह